कस्बे को हराभरा बनाने के लिए रविवार को निर्गुण मंदिर परिसर में टीम अशोक नारेडा के तत्वाधान में पौधारोपण अभियान का शुभारंभ मंदिर महंत सरयूदास महाराज के सानिध्य में किया गया। अभियान के शुभारंभ पर मंडावर को हराभरा बनाए जाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान समाजसेवी नारेड़ा ने कहा कि मंडावर को आदर्श कस्बा बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान ग्रीन मंडावर अभियान की शुरुआत निर्गुण मंदिर परिसर में पौधे लगाकर की गई है। पौधारोपण के समय टीम के सदस्यों द्वारा पौधों की देखभाल कर पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प लिया। अभियान के तहत कस्बे के प्रमुख धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों पर ग्यारह सौ पौधे लगाकर ग्रीन मंडावर का रूप दिया जाएगा।
समाजसेवी द्वारा पूर्व में कस्बे को दूधिया रोशनी से चमकाने का कार्य भी स्वयं के खर्चे से किया जा रहा है। जिससे आमजन को राहत मिली है, वहीं कस्बे में रात्रि के समय अंधेरे की वजह से होने वाली आपराधिक घटनाओं पर भी अंकुश लगा है। साथ ही कस्बे में लगातार महासफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का कार्य भी टीम द्वारा किया जा रहा है। समाजसेवी नारेडा का कहना है कि जनता की सेवा ही सबसे बड़ी सरकारी सेवा है। इस अवसर पर महेश शर्मा, सुरेश शर्मा, वेदप्रकाश, अनिल सैनी, गिरिजाशंकर, अजयराज, संदीप शर्मा अनिल जटवाड़ा, दीपक जैन सहित अनेक लोग मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें