दौसा जिले सहित आस-पास के जिलों व ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए देहलाल डिडवाना स्थित यूजीसी, एआईयू, एआईसीटीई, एनसीटीई, पीसीआई व बीसीआई से मान्यता प्राप्त श्याम यूनिवर्सिटी शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो रही है। श्याम यूनिवर्सिटी के प्रो. वाइस चांसलर घनश्याम बोहरा ने बताया कि कोरोना काल में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त श्याम यूनिवर्सिटी ग्रामीण परिवेश में शिक्षा का एक नायाब उदाहरण पेश करेगी, जिसमें होनहार प्रतिभाओं को ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा।
ग्रामीण प्रतिभाओं को सही मुकाम तक पहुंचाने के लिए श्याम यूनिवर्सिटी ने जरूरतमंद, होनहार छात्र-छात्राओं व के परिजनों के सपनों को साकार करने में सेतु की भूमिका निभाएगा। पूर्वी राजस्थान जिसमें जयपुर, अलवर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, भरतपुर व धौलपुर के इस निजी विश्वविद्यालय में बीए, एमए, बी कॉम, एम कॉम, बीएससी, एमएससी, पॉलिटेक्निक, बी टेक, एम टेक, बीए एलएलबी, बीपीटी, बी लिब, एमलिब, डी फार्मा, बी फार्मा, बीसीए, एमसीए, पीजीडीसीए, बीएससी एमएलडी, एमएससी, बीएड, एम एड, एमबीए, बीबीए, बीबी सी, एमबीए, एग्री बिजनेस, बीएससी इंजीनियरिंग, एमएससी इंजीनियरिंग, बीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू, फायर ऑफिसर, बीएससी फायर एंड सेफ्टी, पीएचडी, आईटीआई इलेक्ट्रिशियन, सहित दर्जनों कोर्सेज में ऑनलाइन प्रवेश शुरू हो गए हैं।
उन्होंने बताया कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया बीसीआई से लॉ पाठ्यक्रम एलएलबी, व बीए एलएलबी की मान्यता प्राप्त की। यूनिवर्सिटी में रोजगारपरक पाठ्यक्रमों पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। वर्ष 2010 से श्याम पॉलिटेक्निक कॉलेज से पास सैकड़ों विद्यार्थी आज सरकारी नौकरियां कर रहे हैं। श्याम यूनिवर्सिटी ने कोरोना काल में विशेष सेवाएं देने वाले राजकीय कर्मचारियों (कोरोना वॉरियर्स) के बच्चों को 3 करोड़ की कोरोना स्कॉलरशिप देने की घोषणा की हैं। श्याम यूनिवर्सिटी में 20 अगस्त से पहले प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को चयनित पाठ्यक्रमों में गत परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर फीस में छूट भी प्रदान की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें