सरकारी व निजी पॉलीटेक्निक कॉलेजों में सत्र 2020-21 के लिए प्रथम व द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। स्टूडेंट्स 20 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। तकनीकी शिक्षा निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. सीताराम जलांधरा ने बताया कि डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के लिए योग्यता 10वीं परीक्षा राजस्थान बोर्ड या समकक्ष परीक्षा गणित एवं विज्ञान विषयों सहित 35 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण होना चाहिए।
नॉन इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के लिए योग्यता 10वीं की परीक्षा राजस्थान बोर्ड या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कोई आयु सीमा नहीं हैं। महिला अभ्यर्थियों के लिए छात्रावास सुविधा भी उपलब्ध है। इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में द्वितीय वर्ष में प्रवेश के लिए 12वीं विज्ञान वर्ग गणित अथवा जीव विज्ञान के साथ उत्तीर्ण, आईटीआई या 12वीं वोकेशनल एजुकेशन से उत्तीर्ण हाेना जरूरी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें