राजस्थान आवासन मंडल की स्वतंत्र आवास की स्कीम बड़ली आवासीय योजना की लॉटरी 21 अगस्त को सुबह 11:30 बजे खोली जाएगी। इसमें कुल 488 स्वत्रंत आवास बनाए जाएंगे। जोधपुर में करीब 7 साल बाद मंडल की स्वतंत्र आवास की स्कीम को लेकर शहरवासियों ने उत्साह दिखाया और कुल मकान की संख्या में 6 गुणा अधिक आवेदन भरे। बड़ली योजना में 335 मकान ईडब्ल्यूएस और 153 मकान एलआईजी के बनेंगे।

अंतिम तारीख तक कुल 3732 आवेदन आए हैं। इनमें ईडब्ल्यूएस के मकान के एवज में 2083 और एलआईजी के मकान के 1649 आवेदन पत्र आए हैं। मंडल की ओर से बड़ली में ही अब एमआईजी ए केटेगिरी के 152 मकान भी बनेंगे, जो 20 गुणा 45 साइज के होंगे। इन मकानों की कीमत करीब 13 लाख रुपए होगी। शीघ्र ही मकान के आवेदन पत्र लाॅन्च होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top