पार्श्वनाथ सिटी आवासीय योजना में पेयजल सुविधा को लेकर दायर याचिका पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश संगीत लोढ़ा व रामेश्वर व्यास की खंडपीठ में सुनवाई हुई। जेडीए ने इस संबंध में अतिरिक्त शपथ पत्र पेश किया। कोर्ट ने अब इस मामले में अगली सुनवाई 21 अगस्त को मुकर्रर की है।

पिछली सुनवाई पर पीएचईडी की ओर से कोर्ट के ध्यान में लाया गया था कि पेयजल कनेक्शन के लिए जेडीए को एस्टीमेट भेज दिया गया है, अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। इस पर जेडीए की ओर से अधिवक्ता मनोज भंडारी ने अतिरिक्त शपथ पत्र के साथ जवाब पेश किया।

जेडीए की ओर से बताया गया कि सभी विकास कार्य पूरे कराने के लिए और बजट की जरूरत रहेगी। कोर्ट ने इस जवाब को रिकॉर्ड पर लेने को कहा। उल्लेखनीय है कि पार्श्वनाथ सिटी के निवासियों की ओर से कॉलोनी में पेयजल की समस्या की ओर से कोर्ट का ध्यान आकृष्ट किया था। पेयजल के अभाव में बाशिंदों को परेशानी हो रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
JDA presents affidavit, now hearing on 21
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top