सियाळाे खाटू भलाे, ऊनाळाे अजमेर
मारवाड़ नित राे भलाे, सावण बीकानेर...
माैसम के लिहाज से प्रदेश के अंचलाें की जाे खासियत बताई गई है उसमें बीकानेर में सावन सुरंगा माना गया है। मतलब यह कि इस महीने में यहां अच्छा माैसम हाेता है। फुहाराें के बीच झूले पड़ते हैं। तीज-त्याेहाराें के साथ मरवणें मनुहार करती है-मेळाें देखाें नी महाराजा म्हांरी तीज राे...।

सावन का यह सुरंगापन अब गायब हाेता जा रहा है। खासताैर पर साेमवार काे बीते इस महीने के आखिरी दिन भी 41.4 डिग्री तक पहुंचे तापमान ने ज्येष्ठ मास जैसी गर्मी का अहसास करवाया।न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

अगले तीन-चार दिनाें में भी हालात ऐसे ही रहने के अनुमान बताए जा रहे हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि सावन या जुलाई के महीने में माैसम का यह रंग पहली बार दिखा है। पिछले साल भी बीकानेर शहर में जुलाई के महीने में महज 26 मिमी बारिश ही हुई थी। जून-जुलाई दाे महीनाें काे मिलाकर भी मात्र 38 मिमी बारिश हुई थी। हां, अगस्त में 168 मिमी बारिश के साथ थाेड़ा सुकूनभरा अहसास करवाया था। एक जून से मानसून का सीजन का माना जाता है।

इस वर्ष एक जून से अब तक यानी तीन अगस्त तक बीकानेर शहर में मात्र 64.4 मिमी बारिश हुई है। पूरे बीकानेर जिले के इस अवधि का औसत बारिश का आंकड़ा देखा जाए ताे 136.7 मिमी औसतन हाेता है। इस लिहाज से जिले काे अब भी नाॅर्मल बारिश वाले क्षेत्राें में माना गया है। वजह, बज्जू, काेलायत, नाेखा और पूगल इलाके में अच्छी बारिश हाेना।

जून-जुलाई, बारिश, बीकानेर
वर्ष बारिश
2018 348
2019 38
2020 64.4

पांच-छह काे बारिश, सात से नाै तक बादलवाही
माैसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पांच-छह अगस्त काे बारिश हाे सकती है। सात से नाै अगस्त तक बादलाें की अावाजाही के बीच बूंदा-बांदी जारी रह सकती है। इसके बावजूद चार से छह अगस्त तक अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री के बीच रहेगा।

अब तक किस ब्लाॅक में कितनी बारिश :
बीकानेर शहर 64.4
बीकानेर तहसील 27.0
बज्जू तहसील 200
छत्तरगढ़ तहसील 20.0
श्रीडूंगरगढ़ तहसील 63.0
खाजूवाला तहसील 36.0
काेलायत तहसील 299.0
लूणकरणसर तहसील 41.0
नाेखा तहसील 181
पूगल तहसील 150
(एक जून से 3 अगस्त तक, बारिश मिमी)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top