देशभर में लाॅकडाउन की वजह से अटके कामकाज काे जाेधपुर डिस्काॅम ने तेजी से निपटाना शुरू कर दिया है। विद्युत निगम ने कृषि कनेक्शनाें काे जारी करने का काम प्राथमिकता में शामिल किया है। वजह कृषि कनेक्शन डिस्काॅम की आय का मुख्य जरिए है। डिस्काॅम अभी तक 4000 हजार कनेक्शन जारी कर चुका है।

लाॅकडाउन की वजह से काम बंद हाे गया था। इस वजह से अब 424 कनेक्शनाें की फाइल पेंडिंग हाे गई थी। इन फाइलाें में 250 कनेक्शन कर दिए गए है। शेष कनेक्शन की फाइलाें का निस्तारण अगस्त में कंपलीट करने का लक्ष्य रखा गया है। विद्युत निगम के ग्रामीण एसई अशाेक गाेयल ने बताया कि लाॅकडाउन में लेबर अधिकांश बाहर चल गई थी।

ऐसे में महज फाल्ट ठीक करने और मरम्मत का काम ही चल रहा था। 20 मई के बाद से डिस्काॅम ने जिले भर में बंद पड़े कार्याें काे सूचीबद्ध तरीके करवाना शुरू कर दिया है। उन्हीें में कृषि कनेक्शन भी शामिल है। जिले के अन्य सब स्टेशनाें रुके हुए कार्य भी शुरू करवा दिए है। अब स्थिति यह है कि जाे कार्य तीन महीने पहले पूरे हाेने थे।

वह समय पर पूरे नहीं हाे पाएंगे। बाहर गई लेबर अभी पूरी तरह से आई नहीं है। स्थानीय लेवल पर लेबर लेकर जैसे-तैसे कर काम चलाया जा रहा है। गाैरतलब है कि जिले में करीब 2 लाख 60 हजार बिजली उपभाेक्ता है। इसमें 42 हजार कनेक्शन कृषि के है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top