महामंदिर थानांतर्गत राजीव नगर सी सेक्टर में रहने वाले एक ड्राई फ्रूट कारोबारी के घर गत 26 जुलाई की रात 50 लाख से अधिक कीमत की ज्वैलरी व नकदी चुराने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक शातिर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके हिस्ट्रीशीटर साथी की तलाश के लिए पुलिस की एक टीम गुजरात भेजी गई है। पकड़ में आए बदमाश और उसके साथी दोनों ही पीपाड़ थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं और इनके खिलाफ नकबजनी के दर्जनों मामले शहर व ग्रामीण पुलिस के थानों में दर्ज हैं।

डीसीपी (ईस्ट) धर्मेंद्रसिंह ने बताया कि गत दिनों महामंदिर राजीव नगर निवासी नंदकिशोर माहेश्वरी की ओर से महामंदिर थाने में रिपोर्ट देकर बताया गया कि 26 जुलाई की रात को किसी ने उनके घर के ताले तोड़े और भीतर अलमारियों में रखे 15-16 लाख रुपए की नकदी, 50-60 लाख रुपए के स्वर्णाभूषण व काफी मात्रा में चांदी के जेवर व अन्य कीमती सामान चुरा ले गए।

शहर में हुई इस बड़ी वारदात को गंभीरता से लेते हुए एडीसीपी भागचंद के निकट सुपरविजन में एसीपी पूर्व दरजाराम के निर्देशन में महामंदिर थानाधिकारी सुमेरदान की टीम गठित की गई। इसमें डीएसटी को भी साथ लगाया गया। इन टीमों ने घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, तो दो संदिग्ध बदमाशों की सुराग मिले।

एक टीम ने पुलिस कमांड कंट्रोल सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग से बदमाशों के जाने का रास्ता पता किया, तो घटनास्थल से 5वीं रोड तक जाने की पुष्टि हुई। इन्हीं फुटेज के साथ इस पूरे रूट पर अन्य जगहों पर लगे कैमरे भी खंगाले गए और तमाम साक्ष्य जुटाकर इनमें नजर आ रहे बाइक सवार दो युवकों की पहचान के प्रयास शुरू किए।

पड़ताल में सामने आया कि वे दोनों संदिग्ध पीपाड़ शहर थाने के हिस्ट्रीशीटर व कुख्यात नकबजन कोसाणा निवासी बाबूलाल माली पुत्र धोकलराम और उसका साथी साथिन निवासी श्यामलाल जाट पुत्र भागीरथ हो सकते हैं। पुलिस टीम को जांच में यह भी पता चला कि बाबूलाल वारदात के बाद गुजरात भाग गया था। उसकी तलाश के लिए इंस्पेक्टर हरीशचंद्र सोलंकी की टीम को गुजरात भेजा गया है।

कांस्टेबल को मुखबिर से मिली दूसरे शातिर की सूचना
बाबूलाल के साथी हिस्ट्रीशीटर श्यामलाल की पुलिस शहर व आसपास के इलाकों में तलाश कर ही रही थी, इसी बीच थाने के कांस्टेबल गोपालकृष्ण को मुखबिर से सूचना मिली कि श्यामलाल मसूरिया स्थित अपने ससुराल की तरफ आया हुआ है।

इस पर थानाधिकारी सुमेरदान, कांस्टेबल गोपालकृष्ण के साथ मसूरिया चौकी पहुंचे और यहां से कांस्टेबल मौजूराम व मोतीराम को साथ लेकर न्यू कोहिनूर सिनेमा के पीछे श्यामलाल जाट के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। यहां से पुलिस टीम ने श्यामलाल को थाने ले जाकर पूछताछ की, तो उसने बाबूलाल के साथ राजीव नगर में वारदात करना स्वीकार कर लिया, तब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे चुराई गई नकदी, स्वर्णाभूषण की बरामदगी के प्रयास कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
1 million arrested for stealing a jewelery-cash robbery from a dry fruit businessman's house
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top