पुलिस आयुक्त जोस मोहन ने मंगलवार को दो अलग-अलग आदेश जारी करते हुए तीन निरीक्षकों व चार उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं। आदेश के अनुसार निरीक्षक हरीश सोलंकी को सदर कोतवाली थानाधिकारी, अनिल कुमार को जिला विशेष शाखा (पूर्व) तथा बुद्धाराम को पर्यटन थाना लगाया में गया है।
इसी तरह पुलिस लाइन से सब इंस्पेक्टर गणपतलाल पुत्र केशराराम को अपराध शाखा (पूर्व), मदनलाल पुत्र रामप्रताप को एमडीएमएच चौकी, ओमकंवर को महिला थाना पूर्व तथा पूर्णमल पुत्र लालूराम को एडीसीपी (पश्चिम) कार्यालय भेजा गया है। इन चारों उप निरीक्षकों को यथाशीघ्र नए पदस्थापन कार्यालय पर उपस्थिति देने के निर्देश दिए गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें