स्थानीय मानव तस्करी यूनिट (पश्चिम) टीम ने मंगलवार को बैजनाथ रोड पर स्थित एक भोजनालय पर दबिश देकर दो बच्चों को मुक्त करवाकर संचालक के खिलाफ सूरसागर थाने में केस दर्ज करवाया। एएचटीयू (वेस्ट) के प्रभारी निरीक्षक दिनेश लखावत ने बताया कि मुख्यालय के आदेशानुसार 1 से 31 अगस्त तक चलाए जा रहे ऑपरेशन आशा-द्वितीय के तहत मंगलवार को सूचना मिली कि बैजनाथ रोड भूरीबेरी इलाके में स्थित एक भोजनालय में बच्चों से बालश्रम करवाया जा रहा है।
इस पर लखावत के साथ हैड कांस्टेबल भरत कुमार, कांस्टेबल राम खिलाड़ी, महिपाल व मदनलाल की टीम ने चाइल्ड लाइन प्रभारी दिनेश राज के साथ भूरीबेरी स्थित जयश्री भोमियाजी भोजनालय पर दबिश दी, तो वहां दो बच्चों को बालश्रम करते पाया। टीम ने मूलतया बाड़मेर निवासी इन दोनों बच्चों को यहां से मुक्त करवाकर चाइल्ड लाइन के मार्फत बाल कल्याण समिति में पेश किया।
वहां से दोनों को बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया। साथ ही भोजनालय के मालिक मूलतया बाड़मेर के सांजटा में कसानियों की ढाणी, सिंधियों की ढाणी निवासी रेखाराम जाट पुत्र केशाराम के खिलाफ जेजे एक्ट के तहत सूरसागर थाने में केस दर्ज करवाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें