शहर में जोधपुर सिटी नॉलेज एवं इनोवेशन क्लस्टर को भारत सरकार की ओर से 9.49 कराेड़ रु. के साथ स्वीकृति मंजूरी मिल गई है। यह क्लस्टर देशभर में बन रहे 6 क्लस्टर में से एक है। जोधपुर क्लस्टर का ऑफिस आईआईटी जोधपुर में होगा। इस प्रोजेक्ट का निष्पादन संयुक्त रुप से विभिन्न शोध-विकास संस्थान, शैक्षणिक संस्थान, सरकारी एजेंसियां व उद्याेग आईआईटी जाेधपुर के साथ समन्वय के साथ करेंगे।

इस क्लस्टर का प्रमुख उद्देश्य स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देना, उद्यमिता में पहल को प्रोत्साहन देना तथा शहर की गंभीर समस्याओं का समाधान करना रहेगा। इसके साथ ही यह क्लस्टर युवा उद्यमियों को अपने नए एवं नवाचार लिए आइडिया के लिए प्लेटफॉर्म भी उपलब्ध करवाएगा।

हेल्थकेयर व मेडिकल को भी बढ़ावा
इस क्लस्टर के अन्य उद्देश्यों में जोधपुर में हेल्थकेयर एवं मेडिकल टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देना भी है। साथ ही स्थानीय हैंडीक्राफ्ट व हैंडलूम की डिजाइंस में डिजिटल टेक्निक के माध्यम से वैल्यू एडिशन भी किया जाएगा। टेक्सटाइल उद्योगों के प्रदूषण पर काबू के लिए वेस्ट वाटर मैनेजमेंट का प्रोटोटाइप भी बनाया जाएगा। जोधपुर के ट्रैफिक एवं क्राइम मैनेजमेंट के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की पहल भी हाेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top