फर्जी टैक्सी यूनियन बनाकर प्रशासन और निजी वाहन चालकों को तो परेशान करने वाले देवेंद्र कोटपरा के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर टैक्सी चालक यूनियन बांसवाड़ा के पदाधिकारियों ने एसपी को ज्ञापन दिया। जिला अध्यक्ष रामनिवास नागर के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया कि लॉकडाउन में धारा 144 होने के बावजूद देवेंद्र कोटपुरा के खिलाफ धारा 188 के तहत अपना दर्द होने पर भी अब तक कार्रवाई नहीं की गई है।
कोटपरा के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। वहीं संघ की ओर से परिवहन मंत्री ज्ञापन भेजकर कोरोना जैसी महामारी को देखते हुए और निजी वाहन चालकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए वाहनों के चालान नहीं काटने की मांग की गई। ज्ञापन देने में संगठन मंत्री अशोक, मनीष, मोईन खान, प्रकाश सिंह और राजू मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें