पायलट खेमे के जयपुर लौटने के बाद अब जैसलमेर में सीएम गहलोत की ओर से की गई बाड़ाबंदी भी बुधवार को खत्म हो जाएगी। माना जा रहा है कि इन विधायकों को सीएम अशोक गहलोत जयपुर लाएंगे। इसलिए वे मंगलवार को जैसलमेर पहुंच गए और विधायक दल की बैठक ली।
बैठक में विधायकों ने दो टूक कहा कि पायलट गुट और प्रियंका गांधी के बीच चाहे जो समझौता हुआ हो, लेकिन बागियों को न तो सरकार में लिया जाए, न ही संगठन में। बैठक में गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र और कांग्रेस को बचाना है इसलिए सीने पर पत्थर रखकर सबकी बात सुनी है। पर्यवेक्षक रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बागी विधायकों की वापसी बिना शर्त हुई है। कोई दरवाजे पर आता है तो हम उनको मना नहीं कर सकते।
प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे बोले कि राजनीति में झूठा परसेप्शन नहीं बनाना चाहिए। एक वरिष्ठ मंत्री बोले कि जो कमेटी बनेगी, उसमें पायलट अपनी बात रखेंगे तो हम भी अपनी बात रख देंगे। सरकार और संगठन में लिए जाने के मुद्दे पर बागियों से कोई लिखित समझौता नहीं हुआ है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें