यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर डॉ. प्रदीप के गावंडे को ज्ञापन देकर आम लोगों के लिए नेचर पार्क खोलने की मांग की। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र बुडानिया के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में बताया कि लॉकडाउन के बाद से आम लोगों के लिए नेचर पार्क बंद है, लेकिन कुछ रसूखदार व्यक्तियों के लिए नेचर पार्क हमेशा खुला रहता है, वे बिना किसी रोक-टोक के आते-जाते रहते हैं। जब आम लोग नेचर पार्क में जाने का प्रयास करते है, तो वहां पर तैनात गार्ड उन्हें दुत्कार कर वापस भेज देते है। जब लोगों ने अंदर जा रहे रसूखदारों का विरोध किया, तो उन्हें बताया गया कि ये पार्क में सेवा देने आते हैं।

अनलॉक-3 की गाइड लाइन में भी पार्क खोलने की अनुमति दी गई है, केवल मनोरंजक पार्क पर प्रतिबंद है। ऐसे में नेचर पार्क को आमजन के लिए खोला जाए। कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि गाइडलाइन के अनुसार जल्द ही पार्क को आमजन के लिए खोलने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर चूरू विधानसभा अध्यक्ष मनीष सैनी, वेदप्रकाश पूनिया सहित यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कलेक्टर के ज्ञापन देते यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र बुडानिया व सैनी।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top