कस्बे में मंगलवार काे हुई तेज बारिश के दाैरान वार्ड 31 में एक जर्जर हवेली की दीवार गिर गई। मलबे की वजह से रास्ता भी जाम हो गया। जानकारी के अनुसार वार्ड 31 में प्रहलादराय पंसारी की जर्जर हवेली की दीवार बारिश के दाैरान गिर गई। गनीमत रही की हवेली के आसपास उस समय काेई माैजूद नहीं था, नहीं ताे जनहानि हाे सकती थी।
इधर, उदासर बीदावतान गांव में मंगलवार रात काे तेज बरसात के बाद के राजकीय माध्यमिक स्कूल के दाे कमरे ढह गए। सरपंच राजेंद्रसिंह छाजूसर व श्रवणनाथ महाराज ने बताया कि स्कूल भवन जर्जर हालत में है। अगर समय रहते बाकी भवन की मरम्मत नहीं कराई गई ताे बरसात में और कमरे भी ढह सकते हैं।
उदासर बीदावतान में दूसरे दिन भी बारिश के पानी की नहीं हुई निकासी, कई वाहन फंसे
सरदारशहर. उपखंड क्षेत्र में मंगलवार को तेज बरसात के बाद कई गांवाें में पानी भर गया। जिससे गांव के मुख्य रास्ताें आवागमन नहीं हाे सका। उदासर बीदावतान में चूरू-सरदारशहर जाने वाला मार्ग पानी से लबालब रहा है। इससे इस रास्ते से छाेटे वाहन नहीं निकल पाए। कुछ वाहन भी पानी में फंस गए। इसी प्रकार ग्राम पंचायत राणासर बीकान, अड़मालसर, पूलासर आदि गांवों में भी पानी भर गया। कई गांवाें में जनरेटर लगवाकर पानी की निकासी की गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें