लोकतंत्र सेनानियों तथा जनसंघ से भाजपा अब तक के इतिहास का लेखन के लिए समिति का गठन किया गया है। जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि 25 जून 1975 के दिन भारतीय लोकतंत्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने आपातकाल लगाकर हत्या कर दी थी तथा उस समय देश के सभी प्रमुख नेताओं, पत्रकारों, बुद्विजीवियों तथा आमजन को जेल में ठूंस दिया गया था। उस अवस्था में देश में लोकतंत्र के गौरव की पुनर्स्थापना करने के लिए लोगों ने संघर्ष किया तथा इस संघर्ष में उन्हें विभिन्न प्रकार की यातनाओं को झेलना पड़ा। इन लोगों के त्याग और बलिदान से देश में लोकतंत्र पुर्नस्थापित हुआ।

इन सब लोकतंत्र सेनानियों के अनुभवों को साझा करने के लिए भाजपा ने समिति का गठन किया है, जिसके प्रभारी बजरंग गुर्जर, रतनगढ़ तथा संयोजक डाॅ. अविनाश पारीक, सरदारशहर होंगे। इसी क्रम में भारतीय जन संघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी की स्थापना में जिन कार्यकर्ताओं द्वारा संघर्ष और बलिदान के द्वारा आज पार्टी जिस वट वृक्ष के रूप में विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी के रूप में फैल रही है उस गौरवशाली इतिहास को लिपिबद्ध करने के लिए पार्टी इतिहास लेखन समिति का भी गठन किया गया है। जिसके प्रभारी फतेहचंद सोती, चूरू तथा संयोजक नवरतन पुरेाहित, सुजानगढ़ होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top