प्रतापनगर स्थित ईएसआई अस्पताल में शुक्रवार सुबह चोरी का एक आरोपी पुलिस गार्ड को धक्का देकर भाग निकला। उसे भोजासर पुलिस सुबह कोविड जांच के लिए जोधपुर लाई थी। उसकी फरारी की सूचना पर शहर और आसपास के इलाकों में नाकाबंदी करवाई गई, लेकिन रात तक उसका पता नहीं चल पाया।
सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मुआयना किया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त उमेश कुमार ओझा ने बताया कि भोजासर पुलिस सुबह चोरी के एक मुल्जिम राजाराम को कोविड जांच के लिए जोधपुर लेकर आई थी। उसे लेकर पुलिस गार्ड प्रतापनगर स्थित ईएसआई अस्पताल पहुंचे। तब मुल्जिम राजाराम पुलिस गार्ड को धक्का देकर भाग गया। फरार मुल्जिम की तलाश की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें