फाइनल ईयर की परीक्षाओं के बीच ही अचानक एलएलबी द्वितीय वर्ष का टाईम टेबल देखकर हजाराें छात्र प्रेशर में आ गए। क्याेंकि राजस्थान यूनिवर्सिटी के परीक्षा विभाग ने 25 सितंबर से ही परीक्षा बता दी। परीक्षा विभाग की लापरवाही भी इस कदर रही कि क्लीयर भी नही किया किस छात्र काे परीक्षा देनी है, किसे नही। ना ही सरकार और बीसीआई की गाईडलाइन के बारे में सोचा गया।
दैनिक भास्कर में मामला उठाने के बाद गुरुवार काे ही राजस्थान यूनिवर्सिटी ने एलएलबी द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं काे स्थगित कर दिया। इस संबंध में यूनिवर्सिटी के पीआरओ भूपेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि एलएलबी द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं काे स्थगित कर दिया है। हालांकि आदेश शुक्रवार काे जारी हाेंगे। सीनेट के सदस्य एडवाेकेट अखिल शुक्ला ने इसे यूनिवर्सिटी की हठधर्मिता बताया था।
सुप्रीम काेर्ट के निर्णय के बाद सरकार ने यूनिवर्सिटीज काे यूजी, पीजी फाइनल ईयर की परीक्षाएं सितंबर में शुरू करने के निर्देश दिये थे। बीसीआई ने भी काेराेना की परिस्थितियां ठीक हाेने पर परीक्षा की बात कही थी। लेकिन राजस्थान यूनिवर्सिटी के परीक्षा विभाग ने बिना किसी से चर्चा किये ही एलएलबी द्वितीय वर्ष का टाईम टेबल भी जारी कर दिया।
यूनिवर्सिटी का कहना था कि एलएलबी में 2 वर्ष पर एकेडमिक और 3 वर्ष पर प्राेफेशनल की डिग्री मिलती है। अगर काेई छात्र एकेडमिक डिग्री ही लेगा ताे उसके लिए फाइनल दूसरा साल ही है। फिलहाल एलएलबी द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं काे स्थगित कर दिया गया है।
आरयू: 180 केन्द्रों पर आज से शुरू हाेगी फाइनल ईयर की परीक्षाएं
राजस्थान यूनिवर्सिटी की तरफ से यूजी-पीजी फाइनल ईयर की परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हाेगी। परीक्षा जयपुर, दाैसा के करीब 180 केन्द्रों पर तीन पारियाें में हाेगी। पेपर यूनिवर्सिटी के पहले से छपे हुए हैं। जिनमें से 2 घंटे में 60 प्रतिशत अंकाें के सवालाें के जवाब देने हाेंगे। यूजी पीजी फाइनल में आरयू में 2.15 लाख छात्र- छात्राएं हैं। वहीं आरयू ने परीक्षाओं के चलते हाॅस्टल भी खाेल दिये हैं। दूसरी ओर बढते काेराेना संक्रमण काे देखते हुए केन्द्रों पर मास्क, सेनेटाइजर, हैंडवाॅश की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें