52 नए पॉजिटिव एसपी का पीए, 13 बंदी संक्रमित इधर, गुरुवार को एसपी के पीए की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3786 तक पहुंच गई है। इनमे 3150 स्वस्थ भी हो चुके है। गुरुवार को 46 को डिस्चार्ज किया। वर्तमान में 610 मरीज उपचाराधीन हैं।
सीकर शहर में 13, फतेहपुर ब्लॉक में 6, खंडेला में 3, लक्ष्मणगढ़ में 4, नीमकाथाना में 16, पिपराली और श्रीमाधोपुर में 1-1 तथा दांता ब्लॉक में 8 नए व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले है। स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित क्षेत्र में कन्टेनमेंट व बफर जोन बनाकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभाग की ओर से स्प्रे, सैम्पलिंग की गतिविधि की गई हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें