बाजाैर के पास गुरुवार की शाम काे कार की टक्कर से बाइक पर सवार दाे दाेस्ताें की माैत हाे गई। सीओ सिटी रामचंद्र मूंड ने बताया कि रानाेली निवासी आशिफ पुत्र नवाब काजी और समीर पुत्र इस्लाम काजी सीकर से बाइक ठीक कराकर रानाेली की तरफ लाैट रहे थे। बाजाैर के पास जैसे ही दाेनाें पेट्राेल भराकर रवाना हुए ताे कार ने टक्कर मार दी। आशिफ की माैके पर ही माैत हाे गई थी। समीर काे एसके अस्पताल से जयपुर रैफर करने के दाैरान इसने अखेपुरा टाेल के पास दम ताेड़ दिया। पुलिस से फरार हुए कार चालक की तलाश कर रही है।
घरवालाें काे कहा नमाज के समय आ जाऊंगा : परिजनाें ने बताया कि आशिफ बकरे खरीदने बेचने का काम करता था। परिजनाें ने फाेन किया तो बताया कि शाम काे नमाज के वक्त आ जाउंगा। पिता और बड़ा भाई विदेश में रहते हैं।
500 मीटर घसीट ले गई कार : प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि समीर कार में उलझ कर करीब 500 दूर तक घसीटता चला गया था। आठ भाई बहनाें में वह सबसे छाेटा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top