पण्डितपुरा ग्राम पंचायत के अन्तर्गत रामपुरा गांव के लोगों ने गांव में उच्च माध्यमिक विद्यालय खुलवाने के लिए लगभग 10 साल पहले जनसहयोग से 36 कमरों का दुमंजिला भवन बनवाकर शिक्षा विभाग को सौंपा था, लेकिन माध्यमिक से उच्च माध्यमिक स्तर में अभी तक क्रमोन्नत नहीं होने से छात्र- छात्राओं को पढ़ाई के लिए दूरदराज जाना पड़ता है।
अनेक छात्र- छात्राओं को पर्याप्त संसाधनों के अभाव में उच्च शिक्षा से वंचित भी रहना पड़ता है। चेतन शर्मा, उपसरपंच नरेंद्र सिंह गुर्जर, राजाराम गुर्जर, योगेश सेन, नरेंद्र सोलंकी, रामवतार डीलर, रामशरण जैलदार, हंसराज गुर्जर, दयाराम गुर्जर ने बताया कि आसपास गांवों के बच्चों को पढ़ाई के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े। इसी उद्देश्य से ग्रामीणों ने भामाशाहों से सहयोग लेकर सभी सुविधाओं युक्त दुमंजिला भवन बनाकर 10 वर्ष पहले शिक्षा विभाग के सुपुर्द किया था।
शिक्षा विभाग ने पुराने भवन में चल रहे विद्यालय को इस नए भवन में चालू कर दिया, लेकिन विद्यालय को आज तक माध्यमिक से उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत नहीं किया। ऐसे में 20 कमरे बिना उपयोग से जर्जर हो रहे है। विद्यालय में लम्बा चौड़ा खेल मैदान व सभी सुविधाओं युक्त भवन बना हुआ है, मगर इसका उपयोग नहीं हो रहा है।
जल्द क्रमोन्नत कराएंगे स्कूल क्षेत्रीय विधायक व मोटर गैराज राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि रामपुरा स्कूल को उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत करवाने के जल्द प्रयास किए जाएंग
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें