भानपुर कलां| कस्बा स्थित श्री देवनारायण मन्दिर के पास शुक्रवार दोपहर अचानक बाइक-कार में भिड़ंत हो जाने से बाइक सवार अध्यापक घायल हो गया। दुकानदार नरेंद्र कुमार काली ने बताया कि दोपहर को सुरेठी स्कूल के अध्यापक ब्रजपाल मीना स्कूल छुट्टी के बाद अपने घर इंद्रगढ़ की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान भानपुर कलां में श्री देवनारायण मन्दिर के पास अचानक गली से एक कार निकलकर आ जाने से बाइक-कार से भिड़ गई। इससे बाइक सवार अध्यापक सड़क पर गिर कर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने अध्यापक को उठाया। दुर्घटना में बाइक सवार मीना के हाथ-पैर में हल्की चोट आई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top