पड़ासला गांव में देवराणी जेठाणी की कहासुनी मारपीट व हमले में तब्दील हो गई। जेठाणी ने पति की मौजूदगी में देवराणी व देवर को लाठियों से पीट-पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने जेठ को गिरफ्तार किया है। पड़ासला निवासी ईमरताराम व भाई आदुराम की गांव में आमन-सामने दुकान है। दुकान को लेकर देवराणी चुकी देवी जाट व जेठाणी पप्पू देवी में झगड़ा होता था।

बुधवार को पप्पू देवी ने मतोड़ा थाने में देवरानी चुकीदेवी व देवर ईमरताराम के खिलाफ गाली-गलौज का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने दोनों पति-पत्नी को पाबंद कर छोड़ दिया। गुरुवार सुबह फिर दोनों फिर भिड़ गए। जेठाणी पप्पू देवी ने पति आदुराम के सामने ही देवरानी व देवर पर लाठियों व डंडे से
हमला कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top