नगर निगम की टीम किसी भी बिल्डिंग को सीज तो करती है, लेकिन हाईकोर्ट के निर्देशों की पालना में सीज इमारत को खोलने की अनुमति सिर्फ डीएलबी ही दे सकती है, लेकिन इन्हीं नियमों को धत्ता बताकर इमारतें खोलने का खेल चल रहा है।

ऐसे ही खेल का खुलासा शुक्रवार को तब हुआ, जब एसीबी की टीम ने निगम दक्षिण की अतिक्रमण अवज्ञा कमेटी के डीओ बाबू को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। इस बाबू ने सीज इमारत को खुलवाने का सौदा एक लाख में किया था।

एसीबी की प्रारंभिक पड़ताल में इस प्रकरण में कुछ तथाकथित पत्रकारों की भूमिका भी सामने आ रही है। ऐसे लोगों के साथ साठगांठ करके निगम के कुछ कर्मचारी पहले तो इमारत को सीज करने की धमकी देते हैं और इसमें राशि नहीं मिलने पर शिकायत लेकर सीज की कार्रवाई करते हैं।

डीआईजी (एसीबी) डॉ. विष्णुकांत ने बताया कि बिड़ला स्कूल के सामने आरके नगर निवासी ताराचंद की ओर से शिकायत दी गई थी कि बोम्बे मोटर्स-बारहवीं रोड चौराहा के बीच प्लॉट संख्या 90 पर कार डेकोरेशन की दुकान है, जिसमें निर्माण कार्य चल रहा था। इसे सीज से मुक्त करने की एवज में निगम दक्षिण का डीओ बाबू चंद्रजीत हंस दो लाख रुपए की रिश्वत मांग रहा है।

इस पर एएसपी (एसीबी-सिटी) नरेंद्र चौधरी की टीम ने शिकायत का सत्यापन कराया, तो इसमें भी पहले दो लाख और बाद में एक लाख रुपए में सौदा किए जाने की पुष्टि हुई। रिश्वत की राशि चंद्रजीत के दलाल उदयमंदिर निवासी मोहम्मद जाहिद टीम ने शुक्रवार शाम को ट्रेप प्लान किया।

आरोपी चंद्रजीत के कहने पर मोहम्मद जाहिद कार डेकोरेशन की दुकान पर रिश्वत की राशि लेने पहुंचा और एक लाख रुपए लेकर उसने कनिष्ठ लिपिक चंद्रजीत से फोन पर बात की। चंद्रजीत ने मोहम्मद जाहिद को रिश्वत राशि लेकर सोजती गेट बुलाया। इस बातचीत का सत्यापन कर एसीबी के इंस्पेक्टर मनीष वैष्णव की टीम ने डीओ बाबू चंद्रजीत को भी गिरफ्तार कर लिया।

निगम में अनुकंपा नियुक्ति पर नौकरी पाने वाला चंद्रजीत हंस कुछ समय पहले ही निगम दक्षिण में डीओ बाबू के पद पर लगा था। इससे पहले वो बलदेव नगर में तैनात था और वहां से उसे मुख्यालय ट्रांसफर किया गया था। निगम सूत्रों के अनुसार यहां लगने के साथ ही उसने कुछ दलालों के मार्फत बिल्डिंगें सीज करने व उन्हें खोलने का जुगाड़ शुरू कर लिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top