डीजल के दामों में गिरावट जारी है। तेल कंपनियों ने शनिवार को फिर से डीजल पर 25 पैसे कम किए हैं। अब डीजल की नई दर 80.59 रुपए हो गए हैं। हालांकि पेट्रोल की कीमतों में परिवर्तन नहीं किया गया है और पेट्रोल 88.42 रुपए प्रति लीटर ही रहेगा। गौरतलब है कि मई माह में डीजल के दाम 69.80 रुपए प्रति लीटर थे जो इसी तरह धीरे-धीरे बढ़ाए गए थे और उसी तर्ज में घटाए जा रहे हैं।

इस माह गत 2 सितंबर को पहली बार 2 पैसे डीजल पर घटाए गए थे, उसके बाद से रोजाना कुछ पैसे कम किए जा रहे हैं। अब तक 1.89 रुपए डीजल पर घटाए जा चुके हैं उसके बावजूद भी 10.79 रुपए की बढ़ोतरी बरकरार हैं। वो तभी कम होगी, जब सरकार दिल्ली की तर्ज पर डीजल पर वेट कम करे।

एलपीजी फेडरेशन ऑफ राजस्थान के महासचिव कार्तिकेय गौड़ का कहना है कि राज्य व केंद्र सरकार को चाहिए कि दिल्ली मॉड्यूल पर डीजल व पेट्रोल पर करीब 8 से 10 प्रतिशत वेट कम करें ताकि डीजल के दाम करीब 70 रुपए प्रति लीटर तक आ जाए। इससे डीजल इंडस्ट्रीज से जुड़ी औद्योगिक इकाइयों जैसे कृषि, ट्रांसपोर्टेशन को राहत मिलेगी और महंगाई भी कम होगी।

अब तक 1.89 रुपए घटाए गए डीजल के दाम

19 सितंबर 22 पैसे
18 सितंबर 38 पैसे
17 सितंबर 21 पैसे
16 सितंबर 16 पैसे
15 सितंबर 24 पैसे
14 सितंबर 14 पैसे
12 सितंबर 17 पैसे
10 सितंबर 9 पैसे
7 सितंबर 12 पैसे
5 सितंबर 14 पैसे
2 सितंबर 2 पैसे



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डीजल के दामों में गिरावट जारी है
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top