अजमेर विद्युत वितरण निगम के मांडलगढ़ उपखंड क्षेत्र के तकनीकी कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर विधायक गोपाल खंडेलवाल को ऊर्जा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि निगम कर्मचारियों के लिए इंटर डिस्काॅम स्थानांतरण नीति बनाई जाए ताकि कर्मचारी पारिवारिक जिम्मेदारियां भी निर्वहन कर सकें।
तनाव मुक्त जीवन यापन कर सकें। तकनीकी कर्मचारियों काे मात्र 10 रुपए साइकिल भत्ता व 150 रुपए बिजली भत्ता दिया जाता है। जबकि प्रत्येक के अधीन 33/11 केवी फीडरों का दायरा 15 से 40 किलोमीटर है। शिकायतों के निस्तारण के लिए बाइक व अन्य वाहनों से दूरस्थ स्थानों पर स्वयं के खर्च से जाते हैं।
साइकिल भत्ते के स्थान पर बाइक भत्ता 3500 रुपए मासिक व बिजली भत्ता 3000 हजार रुपए मासिक किया जाना चाहिए। ग्रेड 3800 करने की भी मांग की। ज्ञापन के दौरान प्रहलाद जाट, गोपाल मीणा, राजू तेली, विजय जोशी आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें