सोढाला इलाके में रविवार रात को चार नंबर डिस्पेंसरी के सामने वाली गली में स्थित दुकान में बैठे युवक पर अचानक आए आधा दर्जन बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुई चाकूबाजी की वारदात के कारण आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सोढ़ाला सहित आस-पास के थानों की पुलिस ने चाकू बाजी में घायल हुए लक्ष्मी नगर निवासी 19 वर्षीय अदनान को एसएमएस हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने टीमों ने आस-पास के लोगों से पूछताछ करके बदमाशों की पहचान करके पकड़ने के लिए करीब आधा दर्जन टीमें लगाई। लेकिन देर रात तक एक भी बदमाश पकड़ में नही आया। पुलिस ने मृतक अदनान के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। सोमवार को कोविड जांच के बाद पोस्टमार्टम करवाया जायेगा।
एडिशनल डीसीपी अवनीश शर्मा ने बताया कि मृतक अदनान रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे 4 नंबर डिस्पेंसरी के सामने वाली गली में स्थित एक दुकान पर बैठा था। इस दौरान वहां पर करीब आधा दर्जन बदमाश आए और अदनान पर हमला कर दिया। बदमाशों ने अदनान के पेट व शरीर पर गहरे घाव कर दिए थे।
जिससे उनकी मौत हो गई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि 4-5 दिन पहले अदनान का हसनपुरा साइड के कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। इसलिए उन लोगों ने बदला लेने के लिए हमला किया है। जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस जांच कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें