भील बस्ती के रास्ते पर शनिवार रात 11:30 बजे करीब 5 फीट लंबा मगरमच्छ आ गया। सरपंच राकेशकुमार आर्य, केपीसिंह पुरावत, जगदीश सोलंकी, फतेहलाल सेन, शंकरलाल जाट, जगदीश रेगर आदि पहुंचे। इन्हाेंने रस्सी का फंदा डालकर मगरमच्छ पकड़ लिया। इसे बिजली विभाग के ऑफिस मेें बांधकर रखा। सूचना पर वन विभाग से वनपाल गेंदीलाल गुर्जर, मोहम्मद हकीम, जाकीर मोहम्मद, रविंद्रसिंह, हरिसिंह आदि पहुंचे जिन्हाेंने मगरमच्छ को जैतपुरा बांध में छाेड़ा।

घाट पर रविवार काे सांप निकल अाया। वहां नहा रहे लाेगाें में सांप को देखकर हड़कंप मच गया। किसी ने फोन पर नगर पालिका के जमादार पुष्पेंद्र घुसर को सूचना दी। पुष्पेंद्र व पालिकाकर्मी पवन बसेर ने मौके पर पहुंचकर सांप को लकड़ी की सहायता से काबू कर लिया। इसे जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top