रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा 15 दिसंबर से प्रस्तावित नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी यानी एनटीपीसी परीक्षा के अभ्यर्थियों का ऑनलाइन आवेदन पत्र स्वीकार हुआ है या नहीं इसका पता लग सकेगा। रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर सोमवार से एक लिंक एक्टिव कर दिया गया है। अभ्यर्थी 30 सितंबर तक अपने आवेदन के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। वेबसाइट www.rrbajmer.gov.in पर अभ्यर्थी इस लिंक को देख सकते हैं।
इस लिंक पर एप्लीकेशन लॉगिन फॉर सीई एन नंबर 01/2019 नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट लिखा आ रहा है। देशभर के 21 विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्ड में 35 हजार पदों के लिए इस परीक्षा के लिए मार्च 2019 में ही आवेदन लिए गए थे। लेवल वन परीक्षा के एक लाख 3 हजार से अधिक पदों के लिए भी आवेदन भराए गए थे। कुल 1.40 लाख पदों के लिए देशभर से करीब 2.40 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अप्रैल 2019 से ही अभ्यर्थी इस परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें