केन्द्र सरकार ने अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी की मांग के बाद 30 कराेड़ में से 20 कराेड़ की अनुदान राशि डेयरी के खाते में साेमवार काे ट्रांसफर कर दी। शेष 10 कराेड़ की राशि अगले माह तक जारी करने का आश्वासन दिया है। केंद्र के एनसीडीसी द्वारा यह राशि यह लगाए गए प्लांट की एवज में 50 कराेड़ की राशि जारी करने का आश्वासन दिया था। इसमें से 40 कराेड़ की राशि डेयरी के खाते में आ चुकी है।
अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने बताया कि 20 कराेड़ में से एनसीडीसी के 164 कराेड़ के ऋण का 10 वां हिस्सा मूलधन की राशि 16 कराेड़ 40 लाख रुपए 5 सितंबर तक जमा कराने थे, लेकिन काेराेना के कारण यह राशि जमा नहीं हाे सकी। डेयरी ने अनुराेध किया ताे 20 कराेड़ में से 16 कराेड़ 40 लाख की राशि समायोजित कर करीब साढ़े तीन कराेड़ की राशि जारी की गई। इस राशि में से दुग्ध पालकों काे बकाया भुगतान की राशि जारी की जाएगी। इस मौके पर 224 दुग्ध समितियों काे मिल्को स्क्रीन मशीन वितरित की गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें