प्रताप नगर में प्राइवेट कॉलोनी के कुछ लोगों ने राजस्थान हाउसिंग बोर्ड की बनाई गई दीवार को तोड़कर रास्ता निकाल लिया। हाउसिंग बोर्ड योजना के निवासियों ने दीवार तोड़ने वालों को रोकने व समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन किसी की नहीं सुने और पूरी दीवार ढहा दी गई । मामला प्रताप नगर सेक्टर- 9 का है, इसके पास ही शनि नगर नाम से एक प्राइवेट कॉलोनी बसी हुई है।
स्थानीय निवासी पुष्पेंद्र सिंह एवं मनोज गोस्वामी ने बताया की प्राइवेट कॉलोनी के कुछ लोगों ने पार्क के पास हाउसिंग बोर्ड की दीवार तोड़कर अवैध तरीके से अतिक्रमण कर रास्ता बना लिया है, जबकि उसका यहां से रास्ता हो ही नहीं सकता क्योंकि वो हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनी से अलग है। उनको समझाने के बाद भी नहीं माने तो 100 नंबर पर पुलिस व हाउसिंग बोर्ड के अधिकारीयों को भी सूचना दी। अब कॉलोनीवासियों की मांग है की दीवार का पुनः निर्माण करवाया जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें