बांसवाड़ा डिप्टी अनिल मीणा और बागीदाैरा डिप्टी देवाराम चाैधरी काे एएसपी पद पर पदाेन्नत किया गया है। संयुक्त शासन सचिव रामनिवास मेहता की ओर से जारी आदेश में बताया कि राजस्थान पुलिस सेवा नियम 1954 के नियम 32 के अंतर्गत गठित विभागीय पदाेन्नति समिति की बैठक 10 सितंबर काे बैठक हुई थी। जिसमें की गई अभिशंषाअाें के अनुसार राजस्थान पुलिस सेवा की सीनियर स्केल की वर्ष 2020-2021 के रिक्तियाें के विरुद्ध अधिकारियाें काे जूनियर

स्केल से सीनियर स्केल में वरिष्ठत-सह-याेग्यता के आधार पर पदाेन्नत किया गया है। हालांकि आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह पदाेन्नति न्यायालयाें में लंबित समस्त प्रकरणाें के अंतिम निर्णय के अध्यधीन है। पदाेन्नत अधिकारी अग्रिम आदेशाें तक उनके वर्तमान पद पर ही कार्य करते रहेंगे। डिप्टी अनिल मीणा बांसवाड़ा में पूर्व में बताैर सीआई भी सेवाएं दे चुके हैं। फिलहाल वह बांसवाड़ा डिप्टी के रूप में सेवा दे रहे हैं।

एसआई दौलतसिंह को कोतवाली लगाया : कोतवाली टीम में एक नए एसआई जुड़ गए हैं। जारी आदेश अनुसार एसआई दौलतसिंह को कोतवाली लगाया गया है, उन्हें राजसमंद से लगाया गया है। हालांकि आदेश पहले ही हो चुके थे लेकिन कोरोना की वजह से कार्यभार ग्रहण नहीं कर पाए थे। जबकि मौजूदा कार्यरत एसआई गौतमलाल का प्रशासनिक आधार पर डूंगरपुर तबादला किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top