राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने संबद्धता शाखा से जुडे सभी आवेदनों को ऑनलाइन करते हुए राज्य के बोर्ड से सम्बद्ध 30 हजार स्कूलों को बड़ी सौगात दी है। संबद्धता संबंधी कार्य के लिए अब निजी विद्यालयों को बोर्ड कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं रहेगी। बोर्ड अध्यक्ष डाॅ. डीपी जारौली ने साेमवार काे बोर्ड के सभागार में संबद्धता शाखा के नये ऑनलाइन पोर्टल का लोकार्पण किया। उन्होंने संबद्धता शाखा की 24 घंटे साताें दिन हेल्पडेस्क की भी शुरुआत की।
बोर्ड सचिव अरविन्द कुमार सेंगवा ने बताया कि बोर्ड से संबद्धता चाहने वाले विद्यालयों को अब ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस व्यवस्था को दोहरे प्रमाणीकरण के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के मान्यता पोर्टल से भी जोड़ा गया है, जो विद्यालय बोर्ड की संबद्धता के लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे, उनके विद्यालय के द्वारा दर्ज की गई सूचनाओं का प्रमाणीकरण माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर में उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों से ऑनलाइन होगा। अब विद्यालयों को संबद्धता के लिए एक बार ही आवेदन करना होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें