जिले के सरकारी कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया के उपरांत खाली रही सीटों पर कॉलेज आयुक्तालय की ओर से 24 सितंबर तक दोबारा आवेदन मांगे गए हैं। लॉकडाउन के चलते परिवारों की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर होने के चलते इस बार विद्यार्थियों ने स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश नहीं लिया है।

उक्त खाली सीटों पर विद्यार्थी फिस से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। साइंस कॉलेज सीकर में सत्र 2020-21 के लिए बीएससी पार्ट प्रथम जीव विज्ञान व गणित वर्ग में प्रवेशित अभ्यर्थियों की प्रथम वरीयता सूची प्रकाशित कर दी गई है। श्रेणीवार सीटें रिक्त रहने पर कारण 24 सितंबर तक दोबारा आवेदन मांगे गए हैं।

साइंस कॉलेज: साइंस कॉलेज के प्रायार्य डॉ. एनके बावलिया ने बताया कि बीएससी प्रथम वर्ष में गणित वर्ग में ईडब्ल्यूएस वर्ग में 5 सीटें, एसटी में 30 सीखें खाली रह गई है। वहीं जीव विज्ञान में ईडब्ल्यूएस में 10 सीटें, एसटी 1 व एमबीसी में 1 सीट खाली रह गई है।
ईडब्ल्यूएस वर्ग में 198 सीटें खाली : वहीं आर्ट्स कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में ईडब्ल्यूएस वर्ग में 198 सीटें, एसटी 190, एमबीसी वर्ग में 16 सीट रिक्त रह गई है। इसके लिए 24 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
कॉमर्स कॉलेज : राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय सीकर के प्राचार्य एससी शुक्ला ने बताया कि बीकॉम पार्ट प्रथम में प्रवेश पत्र के लिए सत्र 2020-21 में विशेष पिछड़ा वर्ग की 58, अनुसूचित जाति के 79, जनजाति के 79 एमबीसी के 33 में श्रेणीवार रिक्तियां शेष है।
एसके गर्ल्स कॉलेज में हर संकाय में सीटें खाली रहीं
एसके गर्ल्स कॉलेज के डॉ. राजेश पूनियां ने बताया कि कॉलेज की काफी सीटें खाली रह गई है। बीए प्रथम वर्ष में एसटी वर्ग में 87, एमबीसी 20, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में 96 सीटें खाली रह गई हैं। वहीं बीकॉम में ओबीसी श्रेणी में 5, एससी 39, एसटी 36, एमबीसी 15, ईडब्ल्यूएस 28 सीटें खाली हैं। इसके साथ ही मैथ्स संकाय में प्रथम वर्ष में एसटी वर्ग की 17 सीट, एमबीसी 3 और ईडब्ल्यूएस वर्ग की 8 सीटें खाली है। बायो संकाय में प्रथम वर्ष में एसटी वर्ग की 17 व ईडब्ल्यूएस वर्ग की 13 सीटें रिक्त हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top