बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में बने कम दबाव का क्षेत्र वागड़ में पर दिखाई दे रहा है। शनिवार को देरशाम मौसम में बदलाव आया और तेज हवा के साथ बारिश हुई। कई गांवों में बिजली भी गिरी। इससे बांसवाड़ा-उदयपुर हाईवे पर भुवासा के पास करीब 25 पेड़ गिर गए। जिससे देररात तक वाहन जाम में फंसे रहे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रशासन को सूचना देने के बाद भी मौके पर आपदा राहत की टीम मौके पर नहीं पहुंची। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मंगवाकर स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ों को हटाया। इधर, नवागांव, अरथूना, दानपुर व छोटी सरवन क्षेत्र में भी रात करीब 9.30 बजे तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हुआ जो रात तक जारी रहा।
मोयावासा बस स्टैंड के पास नीलगिरी का पेड़ गिरने से एक बाइक सवार बाल-बाल बच गया। चिरावाला गढ़ा बस स्टैंड के पास भी नीलगिरी का पेड़ गिर गया। जिले में कम दबाव का क्षेत्र बनने से शहर सहित जिले के कई क्षेत्रों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। दिन भर उमस और गर्मी का असर काफी अधिक रहा। वहीं दिन भर आसमान पर बादल छाए रहे लेकिन शाम को अचानक मौसम में बदलाव आया और हवा की गति तेज हो गई। पहले उदयपुर रोड पर तेज हवा के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। जिससे भुवासा आदि कुछ स्थानों पर पेड़ नीचे गिर गए। इस दौरान कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया।
वहीं वातावरण में अधिकतम आद्रता 82 प्रतिशत रही। शनिवार शाम बारिश होने के बाद मौसम सुहाना हो गया और लोगों ने गर्मी और उमस से काफी राहत महसूस की। इधर संभागीय कृषि अनुसंधान केंद्र बोरवट बांसवाड़ा के संभागीय निदेशक डॉ. प्रमोद रोकड़िया ने बताया कि अभी बंगाल की खाड़ी वाले क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है और बांसवाड़ा जिले में भी कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिससे फिलहाल 27 सितंबर तक बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
पेड़ गिरने से आसन-सरेड़ी बड़ी मार्ग बंद
आसन बस स्टैंड के पास एक बड़ा नीम का पेड़ जड़ से उखड़ कर गिर गया। आसन गांव में रमेश पटेल के घर के पास भी बड़ा पेड़ गिर जाने से आसन-सरेड़ी बड़ी मार्ग भी बंद हो गया। यहां बिजली लाइन टूटने से कस्बे में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें