कालवाड़ थाना इलाके में गाड़ियों के चेसिस और इंजन नंबर बदलकर फर्जी तरीके से लोगों को बेचने वाले आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मुकेश तिवाड़ी न्यू महालक्ष्मी मोटर्स का मालिक है, खजुरिया का रहने वाला है। एसएचओ गुरुदत्त सैनी ने बताया कि वर्कशॉप के बारे में सूचना मिली थी कि चोरी की गाड़ियों के चेसिस और इंजन नम्बर बदलकर फर्जी तरीके से रजिस्ट्रेशन करा के लोगों को बेची जाती है।
वर्कशॉप में दबिश देकर जांच की तो 1 कार के चेसिस और इंजन नंबर बदले हुए थे। एप पर चैक करने पर जानकारी मिली कि गाड़ी चोरी की है। जिसकी रिपोर्ट मार्च में फरीदाबाद हरियाणा में दर्ज हुई थी। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी उत्तर प्रदेश से गाड़ियां मंगवाता था। इसके बाद लोगों की डिमांड पर इंजन नंबर और चेसिस नंबर बदलकर फर्जीवाड़े से लोगों को बेच देता था। पुलिस रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें