ग्लाेबल मार्केट में कीमतें सुधरने से शनिवार काे जयपुर सर्राफा बाजार में साेना स्टैंडर्ड 270 और 22 कैरेट जेवराती साेना 200 रुपए प्रति दस ग्राम और चढ़ गया। लेकिन कमजोर मांग से चांदी में 200 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट रही। वहीं, अमेरिका वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में शुक्रवार काे अक्टूबर डिलीवरी सोना 4.20 डॉलर बढ़कर 1,948.90 डॉलर तथा दिसंबर डिलीवरी चांदी 0.31 डॉलर की गिरावट से 26.72 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक दुनियाभर में महंगाई बढ़ने की आशंका से सुरक्षित निवेश के लिए लिवाली से अंतरराष्ट्रीय बाजार में साेने में तेजी का रुख बना हुआ। लेकिन ऊंचे भावों पर मांग से घटने से चांदी की चमक फीकी पड़ गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Saina rose by Rs 270, fall in silver
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top