सितंबर के महीने में सरकार ने पेट्राेल-डीजल के बढ़ते दामाें में थाेड़ी सी राहत दी है। सितंबर में अधिकतर दिन पेट्राेल- डीजल के दाम गिरे हैं। हालांकि अधिकतर दिन गिरावट 10 से 20 पैसे के बीच ही रही है। लेकिन, सितंबर में काफी समय बाद ऐसा हुआ है कि महीने में अधिकतर दिन दाम गिरे हाें। 1 से 22 सितंबर के बीच डीजल 3.01 और पेट्राेल 1.08 रुपए सस्ता हाे गया।
पेट्राेलियम डीलर्स एसाेसिएशन के महासचिव अशाेक गुप्ता ने बताया कि 30 अगस्त काे पेट्राेल के दाम 88.88 रुपए प्रति लीटर थे। इसी प्रकार डीजल के भाव भी 82.23 रुपए प्रति लीटर थे। 10 सितंबर तक ताे दाम में काेई चेंज नहीं हुआ। उसके बाद पेट्राेल के रेट में राेज मामूली चेंज हाेने लगे। इसमें कभी 10 ताे कभी 5 पैसे दाम गिरे। मंगलवार काे पेट्राेल का रेट 87.80 रुपए लीटर था। यानि करीब 12 दिन लगातार दाम गिरे हैं।

इसी प्रकार डीजल में भी 3 सितंबर काे 17 पैसे दाम गिरे और डीजल 82.06 रुपए लीटर हाे गया। उसके बाद लगातार दाम गिर रहे हैं। मंगलवार काे डीजल 79.22 रुपए लीटर बिका है। यानि करीब 18 दिन डीजल के दाम लगातार गिरे हैं। पूरे अगस्त में पेट्राेल डीजल के दामाें में काेई फर्क नहीं था, लेकिन सितंबर ने लाेगाें काे राहत दी है। इंटरनेशल मार्केट में 6 फीसदी की कमी आई है, जिसके चलते दाम गिर रहे हैं। आने वाले समय में दाम और गिरने की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top