आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार काे भीलवाड़ा-अजमेर हाईवे स्थित शहर के बाइपास पर नाकाबंदी में हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब से भरा कंटेनर पकड़ा। कंटेनर में 1325 कार्टन में 15 हजार 900 बोतल व पव्वे बरामद हुए, जिनकाे जब्त किया गया। शराब का बाजार मूल्य लगभग एक करोड़ रुपए बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि शराब गुजरात ले जाई जा रही थी।
आबकारी विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार तड़के करीब 4 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-79 भीलवाड़ा बाइपास पर नाकाबंदी की। इस दाैरान अजमेर की ओर से आ रहा 14 पहियों का कंटेनर वहां पहुंचा, जिसे राेकने का इशारा करने के बावजूद ड्राइवर ने नाकाबंदी ताेड़ दी। ड्राइवर ट्रक कंटेनर काे चित्ताैड़गढ़ की और भगा ले गया। इस पर करीब डेढ़-दाे किलाेमीटर तक ट्रक कंटेनर का पीछा किया गया। इस दाैरान ड्राइवर ट्रक कंटेनर काे सड़क के एक साइड में
खड़ा कर माैके से भाग गया। पीछा कर रही आबकारी विभाग की टीम ने ट्रक कंटेनर काे खाेलकर देखा ताे उसमें शराब भरी मिली। शराब से भरे कंटेनर काे आबकारी थाने लाया गया। वहां बरामदगी के बाद तलाशी की गई, जिसमें उच्च श्रेणी की विभिन्न ब्रांड की भारत निर्मित अंग्रेजी शराब के 1325 कार्टन भरे हुए थे। सहायक आबकारी अधिकारी महिपालसिंह राणावत ने बताया कि आबकारी आयुक्त जोगाराम के आदेशों की पालना में जिला आबकारी अधिकारी मुकेश देवपुरा के
निर्देशन में प्रहराधिकारी रामगोपाल गुर्जर, आबकारी निरीक्षक आशीष शर्मा, ओमप्रकाश, राजेन्द्र सिंह जमादार, सिपाही शंकर सिंह, भवानी सिंह, शकरुद्दीन, मनोहर सिंह आदि ने कार्रवाई काे अंजाम दिया। इतनी बड़ी मात्रा में शराब हरियाणा में कहां से लाई व गुजरात में किस जगह सप्लाई की जानी थी पुलिस अब इसकी जांच करने में जुटी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें