विधायक वासुदेव देवनानी ने सोमवार को जेएलएन अस्पताल के आई बैंक में सात हजार नेत्रदान के संकल्प पत्र पंजीयन के लिए सौंपे। देवनानी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70वें जन्मदिवस पर अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अनूठी पहल करते हुए विभिन्न स्थानों पर 15 से अधिक शिविर लगाकर व घर-घर सम्पर्क कर लोगों से मरणोपरांत नेत्रदान करने के संकल्प पत्र भरवाए गए।

विधायक देवनानी ने कहा कि नेत्रदान को महादान बताया गया है। इससे व्यक्ति की मृत्यु के बाद भी उसके द्वारा दान किये गये नेत्रों से दो व्यक्तियों के जीवन में उजाला हो पाता है। नेत्रदान की घोषणा करने वाले लोगों को उनके इस महान त्याग तथा मानवता के हित में प्रस्तुत उल्लेखनीय उदाहरण के लिए प्रशस्ति पत्र भी दिये गये हैं। सात हजार लोगों द्वारा भरे गए नेत्रदान संकल्प पत्रों के माध्यम से चौदह हजार नेत्रहीन लोगों की आंखों में रोशनी आ सकेगी।

नेत्रदान के संकल्प पत्र जवाहर लाल नेहरू मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. वीरबहादुर सिंह, अधीक्षक डाॅ. अनिल जैन, नेत्र रोग विभाग के डाॅ. राकेश पोरवाल एवं सीएमएचओ डाॅ. केके सोनी की उपस्थिति में पंजीयन के लिए सौंपे गए। देवनानी ने भाजपा पदाधिकारियों, युवा नेता राहुल जयसवाल, महेन्द्र सिंह रावत व अन्य कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर भाजपा के शहर जिलाध्यक्ष डाॅ प्रियशील हाडा, उपाध्यक्ष जयकिशन पारवानी, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र जादम, प्रकाश बंसल, प्रवक्ता सतीश बंसल व निवर्तमान पार्षद ज्ञान सारस्वत भी मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सात हजार नेत्रदान संकल्प पत्र सौंपे जेएलएन अस्पताल को।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top