भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि दशकों तक किसानों के वोट लेकर उन्हें गरीबी में रखने वाले लोग आज फिर उनके हित के निर्णय का विरोध कर उन्हें भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। खेती से जुड़े कुछ पुराने कानूनों में बदलाव करके किसानों की आय दोगुनी की जा सकती है इसके लिए सबसे पहले जरूरी है कि किसानों को देश में कहीं भी अपनी उपज बेचने की छूट दी जाए। वे साेमवार काे वीडियो काॅन्फ्रेंस से मीडिया से वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि इन विधेयकों को कृषि क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए लाया गया है। आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक, किसान व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) अध्यादेश और किसान (सशक्तिकरण और संरक्षण) समझौते पर मूल्य निर्धारण अध्यादेश शामिल है। इसके जरिये किसानों को अपने उत्पाद बेचने के लिए सुविधा प्रदान की गई है। कार्यक्रम में शहर जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय शील हाड़ा, नीरज जैन, अनीश मोयल, रचित कच्छावा आदि माैजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें