प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर गुरुवार को स्मृति वन में पौधरोपण किया। भाजपा जिला अध्यक्ष इंदिरा चौधरी, जिला महामंत्री भंवर लाल वर्मा, किसान मोर्चा जिला महामंत्री जितेंद्र जोशी, कार्यक्रम प्रभारी ओमप्रकाश बिजारणिया, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राम रतन भोडीवाल, निश्चय जीनगर, बालमुकुंद जोशी, नेता प्रतिपक्ष अशोक चौधरी, एडवोकेट जगदीश गिठाला सहित किसान मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके बाद चंदपुरा रोड पर स्थित कच्ची बस्ती में 70 पैकेट भोजन के वितरित किए गए। भाजपा महिला मोर्चा ने जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा के नेतृत्व में भारत माता मंदिर में पर्यावरण शुद्धि के लिए हवन किया।डॉ राजाराम शर्मा योगाचार्य को सम्मानित किया। मोर्चा की जिला महामंत्री भवरी खोखर व शारदा काबरा ने बताया किहवन में मंडल अध्यक्ष अंजू मोदी, राज शर्मा, संतोष खंडेलवाल, उमा सैनी, प्रतिभा शर्मा, सरोज कलावटिया, मीना शर्मा, आरती सैन, गायत्री सारडा, महावीर जांगिड़ मौजूद रहे।
आज लगाएंगे रक्तदान शिविर
सीकर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर शुक्रवार को 9 से दोपहर 2 बजे तक राज विलास मैरिज गार्डन में लगाया जाएगा। कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अशोक भादरा, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, प्रदेश मंत्री मधु कुमावत, भाजपा जिलाध्यक्ष इंदिरा चौधरी सहित जिले के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें