घर में घुसकर विवाहिता से ज्यादती के प्रयास का मामला सामने आया है। इस संबंध में पिपराली रोड निवासी व्यक्ति ने उद्योग नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आराेपी ने पहले ताे राशन लेने दुकान पर पहुंची उसकी पत्नी का सरेआम हाथ पकड़ लिया था। इसके बाद शराब के नशे में घर में घुस गया। घटना की शिकायत उसके परिजनाें से करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी है।

आराेप है कि दिनेश नाम के लड़के ने घर में घुसकर उसकी पत्नी से अश्लील हरकत की। ज्यादती का प्रयास किया। उसकी पत्नी ने विराेध जताया ताे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसकी पत्नी आराेपी के घर गई और उसके परिजनाें से शिकायत की ताे उसकी बहन आराेपी काे अपने साथ लेकर गई।

इधर, भीम सेना के संस्था प्रमुख पदाधिकारी अनिल तिड़दिया ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच एससीएसटी के सीओ काे साैंपी है। लेकिन, पुलिस आराेपी के खिलाफ काेई कार्रवाई नहीं कर रही है। नामजद आराेपी काे यदि जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया ताे भीम सेना पुलिस के खिलाफ विराेध प्रदर्शन करेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top