पिपराली राेड स्थित न्यू इंदिरा काॅलाेनी में घर में घुसा चाेर माेबाइल चुरा ले गया। वारदात के बाद आरोपी मकान की छत पर पहुंचा और यहां सुबह चार बजे तक वाट्सएप चलाता रहा। इसका पता वॉट्सएप पर लास्ट सीन से चला। मकान मालिक के जाग हाेने से पहले वह फरार हाे गया। जिसकी शिकायत पीड़ित ने उद्योग नगर थाने में दर्ज कराई है।

न्यू इंदिरा काॅलाेनी के निवासी अनिल बारी ने बताया कि रात काे चाेर उसके कमरे में घुसा और मोबाइल,चार्जर व बगल में रखी जर्दे की पुड़िया ले गया। आरोपी काफी देर तक घर की छत पर रहा। सुबह वह पार हाे गया। परिवार के लाेग छत पर पहुंचे ताे यहां पीक थूका हुआ मिला और माेबाइल का कवर भी पड़ा था।
चाेरी का माेबाइल खरीदने वाला पीड़ित से मांग रहा बदले में पांच हजार रुपए
पीड़ित अनिल बारी के अनुसार उसका मोबाइल चालू है। जब उस पर फाेन किया ताे सामने वाले ने कहा कि उसने ताे यह माेबाइल पांच हजार रुपए में किसी से खरीदा है। वे लाेग तापड़िया बगीची के पास पांच हजार रुपए उसकाे देकर अपना माेबाइल ले जा सकते हैं। इसके बाद वे लाेग तापड़िया बगीची स्थित बताई गई जगह पर पहुंचे ताे उसने कहा कि आप इतने लाेग क्याें आए हाे। इतना कहकर उसने फाेन बंद कर लिया। इसके बाद फाेन पर कहा कि वह पिपराली राेड स्थित शराब ठेके पर बैठा है। वहां गए उसने फाेन नहीं उठाया और इंतजार के बाद परिजन घर लाैट आए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top