संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के मैनेजर व एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी कर एक लाख 2 हजार रुपए हड़पने का मुकदमा दर्ज हुआ है। लालचंद जाट निवासी ढाणी नाडीवाली तन इटावा तहसील फुलेरा जिला जयपुर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि सब्जी व परचून की दुकान खोल रखी है। लालचंद की पहचान पवन कुमार निवासी सौंथलिया से हो गई। पवन ने लालचंद को बताया कि संजीवनी को-ऑपरेटिव सोसायटी में रोज रुपए जमा करवाने अच्छा ब्याज मिलेगा। इसके बाद सोसायटी मैनेजर ओमाशंकर योगी से संपर्क करवाया और खाता खुलवा दिया। लालचंद रुपए एकत्रित करने व कुछ दिनों में रकम दुगना होने के लालच में आ गया।
वह रोजाना के 200 रुपए जमा करवाने लगा। समयावधि पूर्ण होने पर लालचंद के एक लाख दो हजार जमा हो गए। लालचंद ने पवन कुमार व ओमाशंकर योगी से रुपए देने की बात कही। कुछ दिनों तक दोनों आश्वासन देते रहे। इसके बाद दोनों ने लालचंद को धमकाना प्रारंभ कर दिया और बताया कि रुपए सोसायटी में जमा है, सोयायटी से रुपए आने के बाद आपको दिए जाएंगे। आपके पास रसीद व पासबुक है। आप अपने आधार पर रुपए ले लो। पुलिस ने बताया कि जांच प्रारंभ कर दी गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें