भाजपा शहर द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प सप्ताह अभियान के तहत जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी के आह्वान पर रविवार को स्थानीय उत्पादनकर्ताओं का अलग-अलग मण्डलों में सम्मान किया गया। औद्योगिक क्षेत्र में भाजपा शहर जिला महामंत्री व आत्मनिर्भर भारत अभियान के जिला संयोजक मुकेश विजय ने उद्यमी गिर्राज न्याति व मोहित न्याति, अमित गोयल, अभिषेक गोयल, अभिनव गोयल का सम्मान किया। इस दौरान जिला महामंत्री चन्द्रशेखर नरवाल, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण खींची, जिलामंत्री राजेन्द्र अग्रवाल व शहर जिला कार्यकारिणी सदस्य घनश्याम ओझा आदि मौजूद रहे।

दादाबाड़ी मंडल जिला मंत्री सीमा भारद्वाज, वरिष्ठ कार्यकर्ता मंजू सोनी का भंवर शक्तावत का माला पहनाकर स्वागत किया रेलवे कोलोनी मंडल ने मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह, कार्यक्रम संयोजक सीताराम मुराडिया व प्रभारी आशा चतुर्वेदी, वार्ड 21, 22 के कार्यकर्ताओं ने स्वरोजगार तथा महिलाओं को प्रशिक्षण देने का कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया।

उद्योग नगर मण्डल में मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र सिंह हाड़ा, पूर्व पार्षद कृष्ण मुरारी सामरिया , कलावती, रामनिवास मेहता आदि ने सम्मान किया। वहीं, गणेश नगर मंडल की ओर से सम्मान किया। उनके कार्यों का प्रचार-प्रसार भी सोशल मीडिया पर किया गया। मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मेहरा ने बताया कि कार्यक्रम में धनराज, अभिषेक मलेटी, जागेश्वर सिंह चौहान, दीपक महावर एवं गिरिराज सेन आदि मौजूद रहे।

मुकेश का स्वागत किया

मंडल रेल उपभोग सलाहकार समिति कोटा का भाजपा जिला महामंत्री मुकेश विजयवर्गीय सदस्य मनाेनीत किए गए हैं। इस पर विजयवर्गीय का भाजपा कार्यकर्ता व समाजसेवी संस्थाओं ने माल्यार्पण कर व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस दाैरान मैथिली ओझा ब्राह्मण समाज के संरक्षक घनश्याम ओझा, वैभव सिंघल, योगेश गुप्ता, मुकेश प्रजापति, गौरव टांक व पवन चौरसिया ने स्वागत किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Self-reliant India Resolution Campaign; BJP honors local producers
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top