महानगरीय संस्कृति में अनोखे रिश्तों की कहानी आए दिन सामने आती है। जादू कैथल की युवती रिया (काल्पनिक नाम) के सिर पर चढ़ कर बाेला कि वह काेराेनाकाल में 500 किमी की यात्रा कर घड़साना क्षेत्र में युवती अनंता (काल्पनिक नाम) से शादी करने पहुंच गई। हालांकि घड़साना के चक 6 डीडी निवसी युवती अनंता के परिजनाें ने विराेध किया ताे कैथल निवासी रिया काे लाैटना पड़ा।
इससे पहले एक बार ताे तनाव की स्थिति बनने पर पुलिस काे हस्तक्षेप करना पड़ा। लेकिन बाद में समझाइश पर मामला शांत हाे गया। कैथल में रिया के परिजनाें से बात कर उसे वापस भेज दिया गया। शुक्रवार को घड़साना के गांव 6 डीडी कैथल हरियाणा से एक युवती रिया (काल्पनिक नाम) आई।
उसका कहना था कि 6 डीडी निवासी युवती अनंता से शादी करना चाहती है। वह अनंता से शादी कर उसे अपने साथ ले जाएगी। जब अनंता के परिजनाें काे पूरा मामला समझ में आया ताे उन्हाेंने विराेध किया। परिजनाें के विराेध के बीच अनंता ने भी रिया के साथ जाने से मना कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें