राजकीय एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल में को टीएडी के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश्वर सिंह के मुख्य अतिथि में स्कूल परिसर में 200 पौधे लगाए गए। प्रधानाचार्य रमेश मीणा ने बताया कि टीएडी की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय पौधरोपण कार्यक्रम में 200 पाैधे लगाए गए। सिंह ने कहा कि पौधे धरती के वास्तविक श्रंृगार है। पौधों के बिना धरती बैरंग रहती है।
विभाग की संयुक्त सचिव नेहा गिरी ने आम, जामुन, अशोक, अमरूद आदि छायादार व फलदार पौध रोपकर स्कूल स्टाफ को अच्छी तरह सारसंभाल रखने के लिए कहा। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने प्रधानाचार्य से कहा कि यहां पर लाइब्रेरी की व्यवस्था हो, जिसमें महापुरुषों पर लिखी किताबें व महापुरुषों की लिखी किताबें बच्चों को उपलब्ध होनी चाहिए। इससे बच्चों को उनके बारे में ज्ञान हो सके। रोजगार समाचार मंगवाने के निर्देश दिए। ओम प्रकाश मीणा, अंजली चौधरी, धर्मराज मीणा, रामबाबू उपस्थित रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें