भाबरु | जयपुर- दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 48 स्थित ढाणी गैसकान हाइवे पर शुक्रवार दोपहर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 2 लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए एंबुलेंस से शाहपुरा के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया। पुलिस के अनुसार दोपहर पिकअप दिल्ली से जयपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान वह ढाणी गैसकान हाइवे पर अज्ञात वाहन से जा टकराई, वहीं पीछे आ रही बाइक भी बेकाबू होकर पिकअप के पीछे जा टकराई। हादसे में रोहिताश सैन व अशोक सेन निवासी पुतली कट कोटपूतली घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस से शाहपुरा चिकित्सालय में भर्ती करवाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें