बुधवार को करणी विहार इलाके में सिरसी पर पांच्यावाला स्थित एक परचूनी स्टोर के संचालक पर बाइक सवार बदमाशों ने गोली चला दी। गोली दुकान में शीशे से टकराकर रुक गई। करणी विहार पुलिस ने फुटेज खंगाल कर बदमाशों की तलाश शुरु की।
चित्रकूट वैशाली नगर निवासी कन्हैया लाल कूलवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि दुकान पर मुनीम लालचंद के साथ बैठे थे। पौने दो बजे बाइक पर दो युवक आए। एक बाइक पर बैठा रहा और दूसरा गोली चलाकर भाग गया। गोली दुकान में शीशे टकराकर रुक गई। एसीपी रायसिंह बेनीवाल ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए आधा दर्जन टीमें लगा दी गई है।
ऑपरेशन आग: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
कमिश्नरेट द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन आग के तहत बुधवार को बिन्दायका के पास अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी रणजीत सिंवार मोड स्थित पटेल नगर का रहने वाला है। पुलिस आरोपी के कब्जे से बरामद किए हथियार के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभियान के तहत शहर भर में छापामारी की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें